Subscribe Us

Header Ads

यूपी के चंदौली जिले में दीपावली पर हुआ एक बड़ा हादसा, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 16 नवंबर 2023, गुरुवार | रिपोर्ट - आनंद कुमार : जनपद चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीघवट गांव में दीपावली की रात मनबढ़ो ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आपसी विवाद में 19 वर्षीय एक युवक की लाठी से पीट – पीटकर निर्मम हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीगवट गांव निवासी राजकुमार यादव का १९वर्षीय पुत्र परविंदर यादव रविवार की शाम दुकान जा रहा था।इसी दौरान जुआ खेल रहे लोगों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें परविंदर को गंभीर चोटें आईं। आनन – फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाबत एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट को अंजाम देने वाले तहरीर के आधार आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों रामआसरे, अनिल, दीपक, पप्पू एवं बोदल को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

A major accident occurred on Diwali in Chandauli district of UP, case registered against eight people