Jamui: झूमराज स्थान में जल संकट का लोजपा (रामविलास) के दल ने किया निरीक्षण

जमुई/बिहार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी की एक टीम ने सोमवार को सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झूमराज स्थान का दौरा किया। यह दौरा क्षेत्र में उत्पन्न जल संकट की समस्या को लेकर किया गया।

झूमराज स्थान न केवल बिहार बल्कि झारखंड में भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां बाबा झूमराज के दरबार में मन्नतें पूरी होती हैं, और भक्तगण दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं।

लोजपा (रा) टीम ने क्षेत्र में जल की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और पानी की कमी से जूझ रहे चिन्हित स्थलों की सूची तैयार की। पार्टी नेताओं का कहना है कि जल संकट से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों दोनों को भारी परेशानी हो रही है।

इस अवसर पर लोकप्रिय जमुई सांसद अरुण भारती के प्रयासों की भी चर्चा की गई, जो क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

निरीक्षण दल में प्रदेश युवा सचिव दिलीप पासवान, लेबर सेल प्रदेश सचिव बच्चू तांती, जिला महासचिव सकलदेव यादव, जिला सचिव सुनील पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सोनो चंदन सिंह, पंचायत अध्यक्ष राकेश पासवान, लोजपा नेता संतोष पासवान, असर्फी तांती, सरवन मुर्मू, शशि भूषण गुप्ता, कारू पासवान और श्याम पासवान सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि झूमराज स्थान की धार्मिक महत्ता को देखते हुए यहां स्थायी जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
और नया पुराने