वाराणसी में नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद


कैथौली के पास फूलपुर पुलिस ने की कार्रवाई, शादी के इरादे से किशोरी को ले जाने का आरोप

वाराणसी | 14 अगस्त 2026

वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन में फूलपुर पुलिस को नाबालिग किशोरी की बरामदगी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को कैथौली के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 वर्षीय किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

फूलपुर थाना पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैथौली के पास घेराबंदी कर अलगू सरोज (19) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना फूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 249/2026 के तहत धारा 137(2) और 87 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

6 अगस्त को घर से निकली थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने बताया था कि 6 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने पिता को खाना देने के बाद घर लौटी थी। करीब आधे घंटे बाद वह टिफिन लेने के लिए दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन न तो दुकान पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।

शादी के उद्देश्य से ले जाने का आरोप

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह किशोरी को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

- उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव, थाना फूलपुर
- हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर

कमिश्नरेट वाराणसी, गोमती जोन की ओर से नाबालिगों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

#VaranasiNews #VaranasiPolice #वाराणसी #फूलपुर #Phulpur #GomtiZone #UPPolice #PoliceAction #CrimeNews #नाबालिग #गिरफ्तारी #किशोरी_बरामद #KashiNews
और नया पुराने