Subscribe Us

Header Ads

जमुई : साईकिल यात्रा एक विचार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 20 नवंबर 2023, सोमवार : पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही साइकिल यात्रा एक विचार के 05 सदस्यों द्वारा आज 411 वाँ यात्रा निकाली गई जो कि प्रखण्ड परिसर,जमुई से निकल कर पतनेश्वर धाम तक की यात्रा की गई। इस अवसर पर सदस्यो द्वारा नगर परिषद के वार्ड नं-01 खैरमा निवासी सूरज कुमार के निजी जमीन पर 11 पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए जागरूक किया गया।

सदस्यो द्वारा निकाली गयी साईकिल यात्रा के क्रम में छठ के पावन पर्व पर नदी तट पर घाट बनाने हेतु आए श्रदालुओं को बताया गया की छठ पर्व को पूरी तरह प्रकृति संरक्षण की पूजा मानें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सदस्यो द्वारा सूर्योपासना के महत्व और प्रभाव को बताते हुए जब छठ पूजा की परंपरा शुरू की होगी तो उनके जेहन में पर्यावरण संरक्षण का ख्याल सर्वोपरि रहा होगा। इस पर्व में आदमी प्रकृति के काफी करीब तो पहुंचता ही है, उसमें देवत्व स्थापित करते हुए उसे सुरक्षित रखने की कोशिश भी करता है। दीपावली में घरों की सफाई की जाती है तो छठ पर नदियों और जलाशयों की। गांव के पोखर और कुएं तक साफ कर दिए जाते हैं। 
सदस्य हरेराम कुमार सिंह द्वारा बताया गया की आज जब हमलोग छठ पूजा सम्पन्न कराने के लिए नदियों में पानी की खोज कर रहे है जबकि विगत कुछ वर्षों में इन नदियों में पर्याप्त पानी थी। पानी का नही होना एक खतरनाक संकेत भविष्य के लिए साबित हो सकता है, इस प्रथा को बनाये रखने के लिए हमें इस पर्व के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सोचना होगा। हरियाली होगी तो ही नदियाँ बचेगी।
  
यात्रा में उपस्थित सदस्य- संदीप कुमार रंजन, हरेराम कुमार सिंह, आकाश कुमार ठाकुर, सिंटू कुमार साहू तथा चंदन कुमार आर्य।

Jamui: Cycle Yatra, an idea created awareness for environmental protection by planting trees