Subscribe Us

Header Ads

चंदौली : संघ की अगुवाई में निकली श्री राम जन्मभूमि की अक्षत कलश शोभा यात्रा, प्रशासन रहा साथ

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 1 जनवरी 2023, सोमवार | रिपोर्ट – आनंद कुमार : चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड सकलडीहा के आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण से संघ की अगवाई में श्री राम जन्मभूमि की अक्षत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। अक्षत कलश यात्रा में संघ से जुड़े और सकलडीहा कस्बा के नागरिकों ने इस अक्षत कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में कलश को लेकर दुर्गा माता मंदिर से चलते हुए सकलडीहा चौराहे से लेकर पूरे बाजार का चक्रमण किया। इस कलश शोभायात्रा में भगवान श्री राम की प्रतिमा, भगवान श्री राम का तैलचित्र और कई झांकियों के साथ शांतिपूर्वक इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रशासन ही साथ साथ रहा। अक्षत कलश शोभायात्रा पूरे नगर में चलकर धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई।
लगभग 500 वर्षो के संघर्ष व बलिदान के बाद श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के अलौकिक क्षण के हम सभी साक्षी होने जा रहे है। कुछ इसी निमित को यादगार बनाने के लिए आज सकलडीहा नगर में दोपहर 1 बजे दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से पूरे सकलडीहा नगर में भव्य दिव्य श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर के अक्षत कलश" शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में उपस्थित रहकर अपने व परिवार को पुण्यशाली बनाया गया।
इस शोभा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त अनुसांगिक संगठन, एबीवीपी से कुंदन जी, बीजेपी से भानु जी, धौराहरा ग्राम प्रधान पति अमित सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता व वर्तमान सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अरविंद राजभर जी, अरुण मिश्रा जी, गायत्री पीठ के समस्त स्वयंसेवक, दुर्गा पूजा सेवा समिति के समस्त स्वयंसेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक खंड सकलडीहा के स्वयंसेवक व व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी, पवन वर्मा जी, सौरभ जी, दशरथ जी, मनोज जी, काशी जी, जगदीश जी, अजीत पाठक जी, हरि कुमार जी व नगर के समस्त राम भक्त व नगर के समस्त नागरिकगण ने इस शोभा यात्रा में भाग लिया।

Chandauli: Akshat Kalash Shobha Yatra of Shri Ram Janmabhoomi started under the leadership of Sangh, administration supported