Subscribe Us

Header Ads

चंदौली : कार्यालयों में दिखा होली का शुमार, अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ खेली होली

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 25 मार्च 2024, सोमवार | रिपोर्ट - आनन्द कुमार : होलिका दहन के एक दिन पूर्व ही अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। वहीं पीडब्लूडी कार्यालय में अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में होली खेला गया तो डीपीआरओ कार्यालय में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे के नेतृत्व में एक दूसरे को अवीर व रंग लगाकर जमकर होली खेली गई। इसके साथ एक दूसरे को गले गलाकर बधाई देने का भी कार्य किया गया।

अधिशासी अभियंता ने सभी जेई, कर्मचारियों को गुलाल लगाए। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी एक दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। जहां बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिक सतेंद्र कुमार सिंह को सदर, मुगलसराय सहित अन्य ब्लाकों के बीईओ ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि होली के पर्व की यादें खूब है। पहले गांवों में पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव कई दिन मनाया जाता था। रंग लगाने का चलन भी खूब था। ग्रामीणों में आपसी प्रेम भाव चरम पर था। होली का पर्व हमारी संस्कृति की झलक है।

डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने बताया कि रंग पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। लोग गिले सिकवे भूलकर यह पर्व मनाते हैं। आप लोगों हर्षोल्लास के साथ यह पर्अव मनाते हुए लोगों को शुभकामनाएं दें बचपन की यादें होली पर ताजा हो जाती है। बचपन की यादों को लेकर होली का पर्व खूब तरोताजा रहता है।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी चंदौली के कार्यायालय में अवर अभियंता हर्ष सिंह, जेई ओपी यादव, जेई अंजेश पटेल, लेखाकार राम नारायन, लिपिक व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं डीपीआरओ आफिस में डीपीसी मनोज श्रीवास्तव, एकाउंटेंट, डीपीएम, सत्येन्द्र यादव ,सहित अन्य कर्लोमचारियों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Chandauli: Holi celebrations seen in offices, officers played Holi with employees