वाराणसी/उत्तर प्रदेश (Varanasi/Uttar Pradesh), 6 जनवरी 2025, सोमवार : 21वीं सदी में भी औरत को अपने पैर की जूती समझने व जाहिल सोच वाले दहेज लोभियों की काली करतूत जारी है। ऐसा ही एक घृणित मामला वाराणसी के रोहनिया में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहनिया के शहाबाबाद निवासी मुस्कान की दूसरी शादी 18 अक्टूबर 2024 को लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया निवासी इकराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे क्रूर तरीके से मारा पीटा जाने लगा और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता मुस्कान ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले तथा उसके पति शादी के बाद से ही सोने की चैन व स्मार्ट टीवी के लिए प्रताड़ित करने लगे। अक्सर पिटाई और ताने मिलते रहते थे। इसी बीच बीते 30 अक्टूबर को पति व घरवालों ने मारपीट कर जेवरात लेकर हमको भगा दिये मजबूरन बच्ची सहित मायके चली आयी।
मुस्कान की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने पति इकराम अली, जेठ इरफान, जेठानी फातिमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags:
Uttar Pradesh