Jamui: गिद्धौर से विवाहिता अपने मायके के युवक के साथ फरार, पुलिस से बोली सास— मेरी बहु ला दो

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 22 मार्च 2025, शनिवार : जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत महुलीगढ़ गांव से एक विवाहिता महिला अपने मायके के युवक के साथ फरार हो गई है, जिसके बाद उसकी सास ने गिद्धौर थाना में एक आवेदन दिया है। इस आवेदन में सास सुनीता देवी ने बताया है कि उनके बेटे नीतीश कुमार की शादी 4 दिसंबर 2024 को लखीसराय जिला के तेतरहट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा गांव निवासी विशे तांती की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी।

शादी के बाद नेहा अपने ससुराल महुलीगढ़ में रह रही थी, लेकिन 22 फरवरी को सावन खैरमा गांव निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र विकास पासवान ने रात में आकर नेहा को भगा ले गया। सुनीता देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि नेहा की जान को खतरा है, इसलिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि नेहा को सकुशल बरामद किया जाए।

विवाहिता के पति नीतीश कुमार ने बताया कि वह परदेस में रहकर काम करते हैं। घटना की जानकारी परिजनों ने खैरा थाना को लिखित में दी थी, लेकिन थाने से कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। महुलीगढ़ गांव पहले खैरा थाना में शामिल था, अब यह गिद्धौर थाना में शामिल हो गया है। इसलिए शनिवार को गिद्धौर थाना में आवेदन दिया गया है। साथ ही प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी को सकुशल बरामद किया जाए।
और नया पुराने