Jamui: लोजपा (रा.) द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 1 अप्रैल 2025, मंगलवार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती (Jamui MP Arun Bharti) एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर पूरे बिहार में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड के मथुरापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फूलकुमारी देवी ने की, जबकि महिला जिलाध्यक्ष संगीता पासवान ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन "बिहार 1st बिहारी 1st" और "माई समीकरण महिला और युवा" पर विशेष बल दिया गया। लोजपा रामविलास की जमुई महिला जिलाध्यक्ष संगीता पासवान ने कहा कि जब महिलाएं सबल होंगी, तभी घर, परिवार और समाज का विकास संभव होगा।

बैठक में महिला शक्ति को जागृत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव पबितदेव, जिला महासचिव सुनीता शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष फूलकुमारी देवी, प्रखंड सचिव लक्ष्मी देवी, मीडिया प्रभारी प्रियंका कुमारी, कृष्णा पासवान, अमरजीत पासवान, वार्ड सदस्य रंजीत पासवान, विकी कुमार, संतोष कुमार, सुषमा देवी, राखी देवी, बेबी देवी, आरती देवी, रुकाबा देवी, सुगली देवी, सुलेखा देवी, संगीता देवी, अजोला देवी, रिंकू देवी, बसंती देवी, कुसुम देवी, प्रियंका कुमारी, माया कुमारी, संजना कुमारी, फूलकुमारी देवी, लक्ष्मी देवी, प्रिया कुमारी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।
और नया पुराने