Jamui: धनेश्वर महादेव के दरबार पहुंचीं जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति, विधि-विधान से की पूजा

जमुई/बिहार। बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति ने बीते रविवार जमुई जिलांतर्गत महादेव सिमरिया के शिवडीह स्थित पावन धाम धनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं माँ पार्वती के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के दौरान शिवरानी प्रजापति ने भगवान शिव से क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे तथा माँ पार्वती की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शिवरानी प्रजापति के धनेश्वर महादेव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ रहे।

धनेश्वर महादेव में दर्शन-पूजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
और नया पुराने