शादी से पहले बन गया शारीरिक संबंध! दरभंगा में गोद में बच्चा लिए अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

दरभंगा/बिहार : जिले में एक अनोखी शादी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। यह शादी इसलिए खास बन गई क्योंकि जब दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए, तब उनके साथ उनका नवजात बच्चा भी मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम और निशा की सगाई वर्ष 2024 में हुई थी। सगाई के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लगातार एक-दूसरे से मिलते रहे। इस दौरान उनके बीच रिश्ता भी बना, और 2025 में जब दोनों ने विवाह किया, तब तक वे माता-पिता बन चुके थे।

सोशल मीडिया पर इस विवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस रिश्ते को आधुनिक सोच का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे परंपराओं से हटकर बताया जा रहा है।

विवाह के इस अलग अंदाज ने समाज में रिश्तों और जिम्मेदारियों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
और नया पुराने