संवाददाता: विजय कुमार ठाकुर
जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम चुआँ स्थित पासवान टोला में बुधवार को सुखदेव पासवान के पिता स्वर्गीय ट्यूनी पासवान की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुखदेव पासवान ने बच्चों के बीच 100 से अधिक कलम वितरित कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने और समाज में सम्मान प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रोशन करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. ट्यूनी पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में रामदेव पासवान, मनी पासवान, विभीषण पासवान, बलराम पासवान, सिंटू पासवान, सोनू पासवान, बम-बम पासवान, कीरत पासवान, रामस्वरूप पासवान, गणेश पासवान, शंकर पासवान तथा गोपाल पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते हैं।
Tags:
Bihar

