वाराणसी/उत्तर प्रदेश। वाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अब जमीनी स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
12 किलोमीटर पैदल गश्त
आशापुर चौराहा से पाण्डेयपुर चौराहा होते हुए चौकाघाट तक करीब 12 किमी पैदल चलकर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और जमीनी हालात का जायजा लिया गया।
इन पर रहेगा सख्त एक्शन
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—
* बिना नंबर प्लेट वाहन
* रांग साइड ड्राइविंग
* तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना
जैसे नियम उल्लंघनों पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस
पुलिस आयुक्त ने दो टूक कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण मिलेगा, उसकी जिम्मेदारी सीधे थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की होगी।
ऑटो स्टैंड और सड़क कब्जे पर कार्रवाई
* अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड चिन्हित कर हटाए जाएंगे
* व्यवस्थित पार्किंग लागू की जाएगी
* ठेला-खुमचा लगाकर सड़क जाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
* दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान आलोक प्रियदर्शी, शिवहरी मीणा, प्रमोद कुमार, लिपि नागयाच, अनिल यादव, वैभव बांगर, अंशुमान मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।
स्पष्ट संदेश
वाराणसी पुलिस का साफ संदेश है—अब ट्रैफिक नियमों और अतिक्रमण पर कोई समझौता नहीं होगा। शहर की सड़कों को सुरक्षित, सुचारू और जाम मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
#VaranasiTraffic #RTCscheme #VaranasiPolice #TrafficControl #ZeroTolerance #NoEncroachment #UPPolice #CityNews #BreakingVaranasi #RoadSafety
Tags:
Uttar Pradesh

