Deoghar: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की स्मृति में कांवड़ियों के बीच फल वितरित

देवघर/झारखंड। सावन के पावन अवसर पर रविवार को देवघर में छात्र संघ एवं क्रिएटिव स्पोकेन इंग्लिश के संयुक्त बैनर तले कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की स्मृति में कांवड़ियों के बीच फल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के बीच फल वितरित कर उनकी सेवा और सहायता की गई। आयोजन में शामिल छात्र एवं सहयोगियों ने श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य को सामाजिक दायित्व बताते हुए उत्साहपूर्वक योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान कांवड़ियों के बीच फल वितरण के साथ उनकी कुशलक्षेम भी पूछी गई। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। स्व. दिग्विजय सिंह की स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सरोकार और सेवा भावना को आगे बढ़ाना है।

फल वितरण कार्यक्रम में कपिल कुमार, अंकित पांडेय, शिवम पांडेय, मंटू कुमार, सुमित कुमार, आयुष कुमार, विनय यादव, अमर कुमार, शिवानी कुमारी, राशि कुमारी, अभिराज कुमार, अभिनव कुमार, रुद्र कुमार, हर्षवर्धन सहित दर्जनों छात्र एवं सहयोगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और सहयोगियों ने आगे भी सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
और नया पुराने