देसी खबर | लखीसराय/बिहार : लखीसराय जिला परिषद सभागार में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास एवं रोजगार से जुड़ी नई योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है।
ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का गारंटीकृत रोजगार
जिलाधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटीकृत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पलायन में कमी आएगी तथा गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।
पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई योजनाओं की जानकारी
सम्मेलन में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।
Tags:
Bihar




