अररिया/बिहार : अररिया जिले में पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। अररिया पुलिस ने चोरी और गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लाभार्थियों ने अररिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके खोए हुए मोबाइल दोबारा मिल पाएंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों की शिकायतों के आधार पर लगातार तकनीकी जांच और अभियान चलाकर मोबाइलों को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सकें।
Tags:
Bihar



