नई दिल्ली। NEET-UG 2026 Paper Leak मामले की जांच में CBI ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, NEET का Question Paper किसी Printing Press से बाहर नहीं निकला, बल्कि परीक्षा की तैयारी और Question Review से जुड़े कुछ लोगों ने अपने अधिकारों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करते हुए सवाल बाहर पहुंचाए।
CBI की जांच में कई अहम नाम सामने आए हैं और चार्जशीट में भी आरोपियों का उल्लेख किया गया है। मामले में अब 10 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस खुलासे के बाद NEET जैसी बड़ी परीक्षा की Question Security और Monitoring System को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Question Translation और Review के दौरान हुआ खेल
CBI के अनुसार, प्रश्नों के Translation, Verification और Correction का काम चल रहा था, उसी दौरान कुछ Subject Experts ने कथित रूप से Questions को बाहर पहुंचाया।
जांच में Botany, Zoology, Chemistry और Physics से जुड़े कुछ Experts के नाम सामने आए हैं। एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों को प्रश्नों तक मिली पहुंच का गलत इस्तेमाल किया गया और परीक्षा से पहले सवाल अन्य लोगों तक पहुंच गए।
Students को पहले ही याद कराए गए Questions और Answers
जांच में यह भी सामने आया कि पुणे में कुछ Secret Study Sessions आयोजित किए गए थे। इन Sessions में छात्रों को कथित रूप से Questions के साथ उनके चारों Options और सही Answers भी बताए गए।
बताया गया कि Students ने Questions और Answers को अपनी Copy में हाथ से Note किया, ताकि Mobile या Computer के जरिए किसी तरह का Digital Record न बने। बाद में कुछ Questions की Photos लेकर उन्हें दूसरे लोगों तक भी पहुंचाया गया।
CBI को जांच के दौरान कथित Financial Transactions के भी सुराग मिले हैं।
Latur से Telegram तक पहुंचा कथित Paper Leak Network
जांच एजेंसी के मुताबिक, लातूर में कुछ Students को एक Hospital में बुलाकर कथित तौर पर पूरे Questions और Answers याद कराए गए। इसके बाद Leak हुए Questions की PDF तैयार कर उसे Telegram के जरिए आगे भेजे जाने की बात सामने आई है।
CBI के अनुसार, यह PDF कई लोगों तक पहुंची और बाद में कथित तौर पर 10 से 12 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को दी गई। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों, पैसों के लेन-देन और Questions के आगे प्रसार की कड़ियों की जांच कर रही है।
10 अगस्त को Court में होगी अगली सुनवाई
NEET-UG 2026 Paper Leak मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई प्रस्तावित है। CBI की जांच अभी जारी है और एजेंसी को इस मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
Tags:
New Delhi




