गयाजी/बिहार। महिला उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, जुनून और सफलता के लिए देवहूती एंटरप्राइजेज–द लहंगा हब की प्रोपराइटर शुभ्रा गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘भारत में व्यवसाय गौरव पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। निजी होटल पटना में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
अपने कठिन परिश्रम और प्रेरणादायक व्यावसायिक सफर के लिए सम्मानित होना शुभ्रा गुप्ता के लिए बेहद खास और यादगार क्षण रहा। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व सारा अली खान के हाथों पुरस्कार प्राप्त करना इस अवसर को उनके लिए और भी विशेष बना गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शुभ्रा गुप्ता ने आयोजकों और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य में नए लक्ष्य निर्धारित कर अधिक मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा है।
Tags:
Bihar



