Motihari: SBI ने पेंशनभोगियों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता के सहयोग से हुआ आयोजन

मोतिहारी/बिहार। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मोतिहारी बाजार शाखा की ओर से मेदांता, पटना के सहयोग से पेंशनभोगी ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों के स्वास्थ्य, कल्याण और बेहतर जीवन को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की पहल मोतिहारी क्षेत्रीय कार्यालय (आरबीओ) के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजवर्धन और मोतिहारी बाजार शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री नवीन शंकर मंगलम ने की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजवर्धन ने कहा कि पेंशनभोगियों का स्वास्थ्य और कल्याण बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री नवीन शंकर मंगलम ने कहा कि पेंशनभोगी ग्राहक बैंक परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके स्वास्थ्य, सम्मान और खुशहाली का ध्यान रखना बैंक की जिम्मेदारी है। बैंक भविष्य में भी अपने ग्राहकों के हित और कल्याण के लिए इस तरह की पहल करता रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. बिनोद वर्मा, ट्यूनिर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ने यह संदेश दिया कि पेंशनभोगी ग्राहक केवल बैंक के ग्राहक नहीं, बल्कि बैंक परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। उनके स्वास्थ्य, सम्मान और खुशहाली के प्रति बैंक सदैव संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
और नया पुराने