Subscribe Us

Header Ads

कृष्ण जन्मस्थान मंदिर और निकटवर्ती शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास पटाखों पर प्रतिबंध

मथुरा/यूपी (Mathura/UP), 5 नवंबर 2023, रविवार : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिला प्रशासन (Mathura District Administration) ने कृष्ण जन्मस्थान मंदिर (Krishna Janmasthan Temple) और निकटवर्ती शाही ईदगाह मस्जिद (Adjacent Shahi Idgah Mosque) के आसपास लाल और पीले क्षेत्रों में पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह फैसला दिवाली से पहले आया है। दोनों मंदिर 13.37 एकड़ में फैले रेड जोन में हैं, जबकि इसके बाहर 20 एकड़ का क्षेत्र येलो जोन है, जिसमें गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ग्रीन जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले साल की तरह इस साल भी मंदिर और मस्जिद के रेड और येलो जोन में पटाखों की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी।

Ban on firecrackers around Krishna Janmasthan Temple and adjacent Shahi Idgah Mosque