Subscribe Us

Header Ads

जमुई : डीएम ने अपने सरकारी आवास पर दिया सांझ और भोर का अरघ, धर्मपत्नी बनीं परवैतिन

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 20 नवंबर 2023, सोमवार : जमुई जिला में लोक आस्था का महापर्व छठ भोर के अरघ के साथ संपन्न हो गया। जिलाधिकारी आवास पर भी नेम-निष्ठा के साथ बड़का परव मनाया गया। डीएम राकेश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और जिला की खुशहाली की कामना करने के साथ भगवान भास्कर से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने इस महापर्व के पावन अवसर पर जिला के लोगों को शुभकामना भी दी है। श्री कुमार ने छठ को आत्मानुशासन का पर्व बताते हुए कहा कि वह भगवान भास्कर से जिला की प्रगति , समृद्धि , तरक्की , शांति और यहां के लोगों के सुखी जीवन की प्रार्थना करते हैं।

डीएम के सरकारी आवास पर छठ पर्व का आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक था। उनकी धर्मपत्नी सरकारी आवास पर निर्मित घाट पर ही फलों और पकवानों से सजे डाला - सूप उठाई और सूर्यदेव की आराधना की। डीएम वैदिक रीति रिवाज से अर्घ्य दिए और जिला के साथ विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने सोमवार को भी नियम से उदीयमान सूर्य को अरघ दिया। जिलाधिकारी आवास पर परवैतिन के द्वारा पारण के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया।

Jamui: DM offered evening and morning prayers at his official residence, Parvaitin became his wife.