जमुई : साइकिल यात्रा ने चलाया जागरूकता अभियान, खेतों के मेड़ों पर पौधरोपण की अपील

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 18 फरवरी 2024, रविवार : खेतों के मेड़ों पर पौधा रोपण करने से फसल, खेत और वातावरण सुरक्षित करने के लिए जागरुक अभियान साइकिल यात्रा एक विचार जमुई के आधे दर्जन सदस्यो द्वारा चलाया गया। अपने कारवां का 424वें यात्रा के क्रम में जमुई स्टेडियम से बाजार, बुधवन तालाब होते हुए बिठलपुर ग्राम पहुंची जहां ग्रामीणों के खेतो के चारो ओर महोगनी का दो दर्जन पौधा रोपण कर खेतो को सुरक्षित करने के दिशा में मुहिम चलाने का अपील किया गया। 
मौके पर उपस्थित बिठलपुर निवासी एव पर्यावरणविद्ध आनंद किशोर मिश्र द्वारा बताया कि मेड़ों पर पौधा लगाने से फायदा यह होता है की पेड़ो के पत्ता गिरने पर वह खाद बन जाता है। इससे खेतों की उपज बढ़ेगी। मेड़ पर पौधरोपण से मिट्टी कटाव भी रुकता है। पौधे का जड़ जमीन के अंदर चले जाने से जल बहाव भी रुकेगा। जल संरक्षण की दिशा में भी यह कारगर साबित हो सकती है। वहीं विभिन्न प्रकार के पक्षी, मधुमक्खी व तितली की गतिविधि बढ़ेगी यह बेहतर फसल उपजाने के लिए लाभदायक होगा। 

वरीय सदस्य धीरज कुमार सिंह ने बताया की इस प्रक्रिया को अपनाने से ना केवल खेतो में उपजाने वाली फसल के लिए लाभदायक हो सकती है यह खेतो को सूखेपन से बचाता है इसके साथ ही खेतो की उवर्कता और नमी को बरकार रख सकता है साथ ही पशुओं के फसल बार बार चरने से बचाव में भी उपयोग किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को हर किसान को अपनाने की जरूरत हैं। 
इस अवसर पर धीरज कुमार सिंह, विवेक कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, सचिराज पद्माकर, गुंजन मिश्रा, लड्डू मिश्रा, रवि मिश्रा, लव किशोर, आनंद किशोर मिश्र, विजय राजहंस, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

जमुई : साइकिल यात्रा ने चलाया जागरूकता अभियान, खेतों के मेड़ों पर पौधरोपण की अपील
और नया पुराने