Jamui: खैरा प्रखंड के चौहानडीह पहुंची साईकिल यात्रा, बताया – मृदा संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 21 अक्टूबर 2024, सोमवार : अगर मन में हो हौसला तो बड़ी से बड़ी कठिनाईया भी छोटी लगने लगती है। इसी को सही साबित करने में लगे जमुई के कुछ युवा रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार जमुई के बैनर तले 9 सदस्यों ने जमुई प्रखण्ड से निकलकर खैरा, गोपालपुर,  होते हुए खैरा प्रखण्ड के अंतर्गत चौहानडीह ग्राम पहुँचकर 459वीं यात्रा पूर्ण की गई।

ग्रामवासी ओम कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जिस तरह आपलोग अपने व्यस्तम कार्यशैली से थोड़ा समय निकालकर पर्यावरण को संरक्षण करने में लगे हुए है इसी तरह सभी लोगों की भी विचारधारा होनी चाहिए तब जाके यह पृथ्वी हमारे आने वाले भविष्य के लिये बची रह पाएगी।

साइकिल यात्रा के सदस्य शेषनाथ राय द्वारा मृदा संरक्षण पर जोर देते हुए यह बताया कि पृथ्वी पर एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन मिट्टी है जो प्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों और धरती पर मानव जीवन तथा पशुओं को अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करती है। मिट्टी मनुष्य जीवन के लिए अमूल्य है। जैसे हमारे जीवन के लिए हवा और पानी महत्वपूर्ण होता है उसी तरह मिट्टी भी हमारे लिए अति आवश्यक होता है।

सदस्य हरेराम कुमार सिंह मिट्टी हमारा और पेड़-पौधों का भरण पोषण करती है। हम मनुष्य के गलत गतिविधियों के वजह से मृदा नष्ट और दूषित हो रही है जिसका असर केवल धरती पर ही नहीं बल्कि सभी तरह के जिव-जंतु, पेड़-पौधे और मानव जाती पर दिखाई पड़ रहा है। इसलिए मृदा का संरक्षण करना बहुत ही जरुरी है। मृदा अपरदन से बचने का सबसे अच्छा तरीका वृक्षारोपण ही है।

इस यात्रा में मंच के सदस्य शेषनाथ रॉय, अजीत कुमार, संजय कुमार, विशाल कुमार, सिंटू कुमार, राहुल ऋतुराज, विनय कुमार, रणधीर कुमार, हरेराम कुमार सिंह,  ग्रामीण भूतनाथ सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी, ओम कुमार सिंह, धर्मराज सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
और नया पुराने