Jamui: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनी बिरसा मुंडा की जयंती, पारंपरिक वेशभूषा में दिखे बच्चे

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 16 नवंबर 2024, शनिवार : आदिवासियों के देवता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों में कार्यकम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया। जिसमें छोटी छोटी बच्चियों ने पारंपरिक जनजातीय परिधानों में प्रतिभाग किया। गिद्धौर–जमुई एनएच पर मानव श्रृंखला में शामिल बच्चियों की सबने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसंडा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंझुलिया में भी भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा उन्हें नमन किया गया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक युगल किशोर रजक, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार राम, शिक्षक प्रदीप प्रभाकर, जयकांत सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
और नया पुराने