चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार : मिशन शक्ति फेज 5 "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा कलेक्टर सभागार चंदौली में किया गया। उक्त कार्यक्रम में खुशी की उड़ान की संस्थापिका सारिका दुबे को समाज तथा शासकीय हित मे श्रेष्ठ तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीडीओ चंदौली, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या सुमंगला योजना, महिला का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज प्रथा आदि से संबंधित पांच प्रकरण प्राप्त हुए। जिसे मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास वर्मा एवं उप जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री हर्षिका सिंह द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
डेडिकेट फोन नंबर पर कोई कॉल प्राप्त नहीं होने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में अधिक से अधिक जन जागरूकता कार्यक्रम कराया जाए जिससे आम जनमानस जागरूक हो सके। साथ ही महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बालवीर बाल विकास, पुष्टाहार स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, गृह विज्ञान शिक्षक संगठन संस्था, शाहनवाज सेवा संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, ग्रामीण संस्थान बसौली नौगढ़ की बिंदु सिंह एवं खुशी की उड़ान चंदौली की सुश्री सारिका दुबे के द्वारा महिलाओं एवं गांव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु समाज कल्याण अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश राज, क्षेत्राधिकार प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी जया त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री कृष्ण वर्मा, संरक्षण अधिकारी सब सेंटर चंदौली एवं इंद्रजीत सिंह जिला चाइल्ड लाइन चंदौली समिति उपस्थित रही।