नई दिल्ली (New Delhi), देसी खबर (Desi Khabar), 12 दिसंबर 2024, गुरुवार : संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। वह शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Services) के अधिकारी हैं। मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे। उनका कार्यकाल बुधवार से शुरू होकर तीन साल का होगा। यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने की है।
संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया है। उनके पास 33 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह इसी मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। उनके पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में वित्त और कराधान का अनुभव है।
शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को आरबीआई (RBI) के 25वें गवर्नर बने थे। उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद यह पदभार संभाला था। उनका शुरुआती कार्यकाल तीन साल का था। बाद में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया जो मंगलवार को समाप्त हो रहा है। जब दास ने मिंट स्ट्रीट में पदभार संभाला था, तब बाजार अस्थिर था। पटेल के अचानक इस्तीफे से बाजार में उथल-पुथल मच गई थी। आरबीआई और सरकार के बीच अधिशेष हस्तांतरण के मुद्दे पर मतभेद थे। दास ने बाजार को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।