जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर), 5 मार्च 2025, बुधवार : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मणी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल मणी ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा के आवास पर उनके पिता और बच्चों से मुलाक़ात की। साथ ही प्रवीण सिन्हा की माताजी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा प्रेषित शोक संदेश सौंपते हुए कहा कि माता जी के निधन से हम सभी बेहद मर्माहत हैं और इस दुःख की घड़ी में सारा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस एक परिवार की तरह आपके साथ खड़ा है।
इस पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने कहा कि मैं इन सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। अपने व्यस्त जीवनशैली के बावजूद इन महानुभावों ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता के परिजनों के लिए अपना कीमती समय निकाल कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया और आभास कराया कि हम सब एक परिवार की तरह एक दूसरे के सुख दुःख में साथ खड़े हैं।