Jamui: भाजपा गिद्धौर मंडल के पदाधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह का किया सम्मान

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 3 अप्रैल 2025, गुरुवार : जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी पदाधिकारियों ने गुरुवार को गिद्धौर थाना के नए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर, उन्होंने श्री सिंह को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान गिद्धौर के पूर्व प्रमुख और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी, महामंत्री शिवशंकर तांती, उपाध्यक्ष सचिदानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष अंतर्यामी झा, उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, किसान नेता कुणाल सिंह, अनुसूचित जिला सदस्य मनोज रजक, आईटी सेल प्रमुख डब्लू पंडित, शक्ति केंद्र प्रमुख कृष्णानंद झा कोल्हुआ पंचायत अध्यक्ष सोनू सिंह और सक्रिय सदस्य लाल बहादुर केशरी मौजूद रहे।

यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेतृत्व और पुलिस प्रशासन के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने नए थानाध्यक्ष को सहयोग करने का वादा किया।
और नया पुराने