Subscribe Us

Jamui: जदयू नगर कार्यकारिणी का हुई विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 10 अप्रैल2025, गुरुवार : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जमुई नगर कार्यकारिणी का विस्तार शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की, जबकि नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई।

सभी नवनियुक्त सदस्यों का पार्टी के परिधान पहनाकर और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रेरित होकर जदयू से जुड़े हैं और आने वाले समय में जमुई के हर पंचायत एवं प्रखंड में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा, "आज कई लोग 2005 के पहले के 'जंगलराज' को नहीं जानते, जब बिहार में अराजकता का माहौल था। जदयू की सरकार आने के बाद प्रदेश में सुशासन और विकास की गंगा बह रही है। हम सबको मिलकर पार्टी को एक नई ऊंचाई तक ले जाना है।"

इस अवसर पर पवन साह को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जदयू जमुई जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ महासचिव अरुण भारती, जिला सचिव राजेश कुमार, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू रावत, प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, रामानंद सिंह, सुजीत मेहता, युवा जदयू जिला महासचिव रौशन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, राहुल कुमार और मीडिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, पंकज कुमार, अरविन्द कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।