देवघर/झारखंड : देवघर जिला के जसीडीह अंतर्गत डाबरग्राम स्थित गायत्री नगर मुहल्ला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी एवं मुख्य अतिथि भास्कर सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन स्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी भास्कर सिंह ने कहा कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" एक ऐसी पहल है जो विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देकर देश में एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सचिन स्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की विविधताओं को पहचानने और उनमें एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को सशक्त करना है।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष रूपा सिंह, रीता चौरसिया, विनया सिंह, राजन सिंह, अमित कुमार तिवारी, पंकज सिंह 'बंटूआ', रमेश कुमार राय, ललित मिश्रा, अभिमप्रकाश सिंह, सरोज दुबे, मंजू पासवान, यतींद्र दुबे, श्रीकांत बागरी, प्रेम मधुप, टुनटुन भारती, सरिता बंगवाले सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक एकता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Tags:
Jharkhand