UP: रायबरेली में साली ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले एक वर्ष से उसके साथ जबरन संबंध बना रहा था।

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
और नया पुराने