भूपेंद्र सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जमुई जिला उपाध्यक्ष

जमुई/बिहार। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने भूपेंद्र सिन्हा को जमुई जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर कायस्थ समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और संगठन की मजबूती में उनके निर्णायक योगदान की आशा जताई।

भूपेंद्र सिन्हा को बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, जिला महासचिव मनोज सिन्हा, विकास सिन्हा, प्रभात सिन्हा, राजकिशोर सिन्हा, अनंत सिन्हा, अभिषेक सिन्हा और सतेंद्र शंकर शामिल रहे।

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल भूपेंद्र सिन्हा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि कायस्थ समाज के लिए भी सम्मान की बात है। यह अवसर समुदाय में एकता और सहयोग की भावना को और मजबूत करेगा।
और नया पुराने