Jamui: जीकेसी ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जमुई/बिहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा से हुई, जिसकी गूंज से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान जन गण मन गाते हुए तिरंगे को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिला कार्यालय का उद्घाटन संगठन के महासचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने किया।

उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। मां भारती की आन, बान और शान के लिए हम सब हमेशा तत्पर रहेंगे। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस मौके पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा, राजकिशोर सिन्हा (जिलाध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ), किशोर सिन्हा, निरंजन सिन्हा (विधि प्रकोष्ठ), कुसुम सिन्हा (महासचिव, महिला प्रकोष्ठ), चंद्रशेखर प्रसाद, राजेश कुमार सिन्हा (महासचिव, विधि प्रकोष्ठ), संजीव सिन्हा, प्रभात सिन्हा, मुकेश सिन्हा (प्रखंड अध्यक्ष, जमुई), विवेक कुमार लक्की (जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), सत्येंद्र शंकर प्रसाद (कोषाध्यक्ष), मन्तोष सिन्हा (प्रखंड अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), अनंत कुमार अंबष्टा (जिला उपाध्यक्ष), राजीव सिन्हा (मीडिया प्रभारी), वरिष्ठ कवि अनिल कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा एवं किशोर कुणाल समेत बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि देश की उन्नति और सामाजिक एकता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
और नया पुराने