जमुई/बिहार। जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत निजुआरा गांव निवासी युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मंटू कुमार तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश व प्रदेश के शीर्ष नेताओं की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा जमुई लोकसभा के सांसद अरुण भारती ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने संदेश में मंटू कुमार तिवारी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव उनकी रक्षा करें तथा उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही उन्होंने पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की।
वहीं जमुई लोकसभा के सांसद अरुण भारती ने भी अपने संदेश में मंटू कुमार तिवारी को जन्मदिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखें और जीवन के प्रत्येक पथ पर सफलता, सुख और समृद्धि प्रदान करें। सांसद ने यह भी कामना की कि उनका जीवन सदैव हर्ष, शांति और प्रगति से परिपूर्ण रहे।
जन्मदिन के अवसर पर शुभकामना संदेश मिलने से मंटू कुमार तिवारी के समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां देते हुए उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन की सफलता की कामना की।
Tags:
Bihar

