जमुई : 77वें गणतंत्र दिवस पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने जिला कार्यालय में मनाया समारोह

जमुई/बिहार। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जमुई जिला कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीकेसी के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
राष्ट्रगान के उपरांत वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, निरंजन सिन्हा, विकास सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, किशोर सिन्हा, सत्येन्द्र शंकर प्रसाद, नीरज सिन्हा, विवेक कुमार लक्की, राजू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जीकेसी के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्ध भविष्य की कामना की।
और नया पुराने