Varanasi: BHU अस्पताल को मिला नया मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, प्रो. पुनीत ने संभाली कमान

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल को नया चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) मिल गया है। सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. पुनीत को अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रो. अजीत सिंह को ट्रॉमा सेंटर का नया इंचार्ज बनाया गया है।

दोनों नियुक्तियों को कार्यकारी परिषद (Executive Council) की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया गया। यह नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं जब अस्पताल में प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी। 

सर सुंदरलाल अस्पताल पूर्वांचल का सबसे बड़ा सरकारी तृतीयक (टर्शियरी) स्वास्थ्य केंद्र माना जाता है। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नेपाल से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। आईएमएस-बीएचयू के अंतर्गत सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग सहित कुल 2,600 से अधिक बेड उपलब्ध हैं, जिससे यह देश के प्रमुख शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थानों में शामिल है।

नई नियुक्तियों से अस्पताल के प्रशासन, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं के बेहतर समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
और नया पुराने