Basti: दो बच्चों की मां के मौलाना के साथ फरार! लाखों के जेवरात और नगदी साथ ले जाने का दावा, शिकायत दर्ज

बस्ती (उत्तर प्रदेश) | देसी खबर : बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो बच्चों की मां गांव के ही मदरसे में रहने वाले एक मौलाना के साथ फरार हो गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि महिला घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी भी अपने साथ ले गई है।

परिजनों ने मामले को लेकर लालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए महिला और संबंधित व्यक्ति का पता लगाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने जांच के दिए निर्देश
बस्ती पुलिस के अनुसार, मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक लालगंज को जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने