आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) | देसी खबर : आजमगढ़ जिले के जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में बारिश के बाद हुए जलभराव से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीराम मोड़ पर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ताना-बाना मैदान से राजभर बस्ती तक सड़क पर घुटनों तक पानी जमा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलनिकासी की मांग तेज
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) को तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Tags:
Uttar Pradesh




