मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) | देसी खबर : मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के रुस्तम नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मायके में रह रही 40 वर्षीय मरजीना पर उसके पति मोहम्मद रिजवान द्वारा चाकुओं से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल मरजीना को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश तेज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित पति मोहम्मद रिजवान की भूमिका की जांच कर रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
Uttar Pradesh



