वाराणसी | 18 अगस्त 2026
वाराणसी में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने निगरानी और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जलजमाव की सूचना मिलते ही निगम की टीमें मौके पर पहुंचकर पानी निकालने में जुट रही हैं। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम के JE, AE, XEN और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फील्ड में रहे। जलभराव वाले स्थानों पर पंप और सफाई कर्मचारियों की मदद से पानी निकालने का काम कराया गया।
अंधरापुल में नगर आयुक्त ने लिया जायजा
बारिश के बीच नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अंधरापुल पहुंचकर मौके की स्थिति देखी। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी निकालने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया जाए। खासकर निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
पंपिंग के जरिए निकाला जा रहा पानी
नगर निगम के अनुसार, जहां-जहां जलजमाव की सूचना मिली, वहां तत्काल टीमें भेजी गईं। पंपिंग मशीनों और सफाई कर्मचारियों के जरिए पानी निकालने का काम कराया गया। निगम का दावा है कि कई स्थानों पर कुछ ही समय में जलभराव की स्थिति में सुधार हुआ।
संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर
नगर निगम प्रशासन ने बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी का फैसला किया है। जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पंप और कर्मचारियों को मौके पर लगाया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जलभराव की कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और जल निकासी सुनिश्चित की जाए।
बारिश जारी, निगम की टीमें मैदान में—जलभराव की शिकायत पर तुरंत एक्शन, अंधरापुल में नगर आयुक्त ने संभाली व्यवस्था।
#Varanasi #VaranasiNews #NagarNigamVaranasi #HimanshuNagpal #AshokKumarTiwari #VaranasiRain #Waterlogging #WaterDrainage #Andhrapul #Monsoon2026 #Kashi #Banaras #KashiNews #UPNews #RainAlert #MunicipalCorporation
Tags:
Uttar Pradesh



