सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। सीतापुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।
APK फ़ाइल भेजकर मोबाइल हैक करता था
पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को APK फ़ाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन हैक करता था। इसके बाद विभिन्न तरीकों से UPI का OTP प्राप्त कर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये की ठगी की थी।
मामले का खुलासा साइबर टीम और महोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगा रही है कि आरोपी ने किन-किन राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
UPI OTP हासिल कर खाली करता था बैंक खाता
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फ़ाइल को डाउनलोड न करें और किसी भी स्थिति में अपना OTP किसी के साथ साझा न करें।
Tags:
Uttar Pradesh



