वाराणसी में बारिश को लेकर बड़ा फैसला, 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद


सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा आदेश, शिक्षक-कर्मचारियों को स्कूल पहुंचना होगा

वाराणसी | 2 सितंबर 2026

वाराणसी में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने स्कूली बच्चों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिले में 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक छुट्टी का फैसला राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से जुड़े विद्यालयों पर भी लागू होगा।

बच्चों की छुट्टी, शिक्षकों की ड्यूटी जारी

स्कूल बंद रहने के बावजूद शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया गया है। सभी शिक्षक और कर्मचारी 3 सितंबर को विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और संस्थाध्यक्षों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश के चलते लिया गया निर्णय

वाराणसी में मौसम के बिगड़े हालात और आगे भी तेज बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने से परहेज किया है। प्रशासन का फोकस फिलहाल बारिश के दौरान बच्चों की आवाजाही से जुड़े जोखिम को कम करने पर है।

ऐसे में 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की स्कूल से छुट्टी रहेगी, लेकिन स्कूलों का स्टाफ अपने निर्धारित कार्य के लिए विद्यालय में मौजूद रहेगा।

और नया पुराने