Subscribe Us

Header Ads

चंदौली : साल भर पूर्व चहनियां से मोटर साइकिल चोरी करने वाला बिहार से गिरफ्तार

चहनियां/चंदौली/यूपी (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 10  नवंबर 2023, शुक्रवार | आनंद कुमार : बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में विद्युत उपकेंद्र से मोटर साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को बलुआ पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चहनियां कस्बा में विद्युत उपकेंद्र के सामने 28 अक्टूबर 2022 को दीना गुप्ता ग्राम निदिलपुर के रहने पैशन प्रो खड़ा करके कुछ काम करने लगे। जिसे बिहार के एक व्यक्ति ने चुरा लिया। 


उक्त व्यक्ति ने बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर बिहार से मुखबीर की सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व बिनोद सिंह ने गिरफ्तार किया।
इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी बिनोद मिश्रा ने बताया कि यह मामला एक वर्ष पूर्व का है। थाना रामगढ़ जिला कैमूर, बिहार का रहने वाला है। जो वाहन चुराकर अपना जीविकोपार्जन करता है।