Subscribe Us

Header Ads

झारखंड के सरकारी कर्मियों को एक साथ मिलेगा 5 माह का बकाया डीए, संकल्प जारी

रांची/झारखंड (Ranchi/Jharkhand), 10 नवंबर 2023, शुक्रवार : हेमंत सरकार ने सरकारी कर्मचारी के महंगाई भत्ते को 4% बढ़कर इसे 42% से 46% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से ही लागू होगी। अतः एक साथ कर्मचारियों को पांच माह का बकाया डीए मिल जाएगा।

सरकार के वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है। इस माह यानी नवंबर में इसकी गणना की जाएगी और उसके बाद दिसंबर में एक साथ 5 महीने का डीए मिल जाएगा।

जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर व नवंबर के बकाया डीए का अंतर राशि का भुगतान भी किया जाएगा। इसका लाभ कर्मचारियों के साथ राज्य के पेंशनधारियों को भी मिलेगा।