Subscribe Us

Header Ads

जमुई : साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के क्रम में खैरा प्रखंड पहुंची साइकिल यात्रा, किया पौधरोपण

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), देसी खबर (Desi Khabar), 18 दिसंबर 2023, सोमवार : साइकिल यात्रा एक विचार मंच के बैनर तले साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के क्रम में प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत मंच के सदस्य लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में युवाओं के समूह द्वारा जमुई से खैरा प्रखण्ड के चौहानडीह ग्राम तक की साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें मध्य विद्यालय, गोपालपुर,खैरा के सेवानिवृत शिक्षक स्व. भारत सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति में 21 पौधरोपण कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए मंच द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की भी अपील की गई।

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही जमुई के युवाओं का मंच साईकिल यात्रा एक विचार के सदस्यो द्वारा यात्रा के क्रम में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के लिए एक कारक प्लास्टिक भी है, प्लास्टिक जैसी हानिकारक चीज कोई नही होती हैं, हमलोग इसका उपयोग ज्यादातर अपने जीवन शैली में खाद्य पदार्थ लाने में ही करते हैं, जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसके साथ ही हमलोग इसका उपयोग होने पर कूड़े में फेंक देते जिसका ना सड़ने या गलने से निपटारा नही होती हैं जो हमारे पर्यावरण को सुरक्षित नही रखती है। 
सदस्य शेषनाथ रॉय द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया की प्लास्टिक के थैले रंग और रंजक, धातुओं और अन्य तमाम प्रकार के अकार्बनिक रसायनो को मिलाकर बनाए जाते हैं। रंग और रंजक एक प्रकार के औद्योगिक उत्पाद होते हैं जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक थैलों को चमकीला रंग देने के लिये किया जाता है। इनमें से कुछ कैंसर को जन्म देने की संभावना से युक्त हैं तो कुछ खाद्य पदार्थों को विषैला बनाने में सक्षम होते हैं। रंजक पदार्थों में कैडमियम जैसी जो भरी धातुएं होती हैं वे फैलकर स्वास्थ्य के लिये खतरा साबित हो सकती हैं।

उन्होंने गांव के युवाओं के समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए उनका आभार जताया।
सदस्य उत्तम कुमार द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए बताया गया की पर्यावरण की क्षति केवल पौधे को नष्ट पहुँचाने से ही नही होता है हमलोगों के द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर प्लस्टिक के उपयोग से पर्यावरण को क्षति पहुँच रही हैं। हमलोगों को अपने शहर को सुंदर बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्लास्टिक का उपयोग का बहिष्कार करना चाहिये बाजार जब भी जाये तो घर से थैला ले के जरूर जाए। 

इस यात्रा में साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य- शेषनाथ रॉय, सोनू कुमार उत्तम कुमार संजय कुमार, हरेराम कुमार सिंह लक्ष्मण कुमार, ग्रामीण- रौशन सिंह, अभिषेक सिंह, विश्वजीत सिंह, ओम सिंह, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, सौरव सिंह, अमित सिंह, शिवजी सिंह, बड़का सिंह ,छोटू सिंह, डॉ रविश सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Jamui: Cycle Yatra reached Khaira block as part of weekly Sunday Yatra, planted saplings