जमुई के एडीएसओ मनोज कुमार का तबादला, मधुबनी में संभालेंगे कार्यभार

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 18 दिसम्बर 2023, सोमवार : बिहार सरकार , खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पांच आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला किया है। विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। सभी पदाधिकारियों को अविलंब स्थानांतरित जिला में अपना योगदान करने को कहा गया है। दिसंबर महीने का वेतन नव पदस्थापित स्थान से मिलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

अररिया के पणन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को सहरसा का प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है वहीं जमुई के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार को मधुबनी का प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार तीन और जिला आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला किया गया है।

Jamui's ADSO Manoj Kumar transferred, will take charge in Madhubani
और नया पुराने