Subscribe Us

Jamui: जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले– तेजस्वी बिना सोचे–समझे करते हैं घोषणाएं

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), देसी खबर (Desi Khabar), 21 दिसंबर 2024, शनिवार : जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बिहार के जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहें। प्रदेश अध्यक्ष लगातार संगठन को मजबूत करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इस कड़ी में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती 21 दिसंबर को जमुई पहुंचे। जहां उनका सिकंदरा प्रखंड के डी.एन कॉलेज के पास फूल– मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने जमुई के आंबेडकर चौक पर आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जमुई के सतगामा रोड स्थित जन सुराज कार्यालय में हर घर जन सुराज के तहत आयोजित की गई बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला। वहीं बैठक के दौरान मनोज भारती ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। 
तेजस्वी यादव पर किया प्रहार, कहा– बिना सोचे– समझे करते हैं घोषणाएं
वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से पत्रकारों ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की महिलाओं को 2500 रुपए देने वाली योजना पर सवाल किया और पूछा वह इसे किस तरीके से देखते है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा यह सभी घोषणाएं बिना सोचे– समझे किए जा रहें हैं, इसका सही मायने में कोई मतलब नहीं है अगर बिहार की जनता में से सारी महिलाओं को 2500 आप देने की सोचेंगे तो बिहार का बजट ही खराब हो जाएगा और सबसे बड़ी बात इतने पैसे आप कहां से लाएंगे। इन सभी के विपरीत जन सुराज हर वर्ग के लिए बात करता है। इस तरह की घोषणा की कोई मायने नहीं हैं।

कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल
कार्यक्रम में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती (Jan Suraaj State President Manoj Bharti) संग जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला महासचिव जामदार सिंह, मसूद अख्तर, अनिल साह सहित अन्य जन सुराज के नेता मौजूद रहें।