चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), देसी खबर (Desi Khabar), 3 फरवरी 2025, सोमवार : अपने व्यक्तित्व की वजह से लोकप्रिय गौरव जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल संवर्गीय युवा महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव राजेंद्र जायसवाल ने इन्हें यह जिम्मेदारी दी और नियुक्ति पत्र सौंपा।
वहीं गौरव जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई है वह उसको कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाते हुए अखिल भारतीय जायसवाल सवर्गीय युवा महासभा को पूरे जिले तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। महासभा के संगठन का समाज के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे लोगों को समाज से मदद मिल सके और समाज पिछड़ा न रह सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की नियुक्ति की खबर मिलते ही गौरव के शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।