Varanasi: काशी में चार दिनों तक चलेगा ध्यान, साधना और प्रज्ञा योग, जुटेंगे हजारों साधक

वाराणसी/उत्तर प्रदेश (Varanasi/Uttar Pradesh), 18 मार्च 2025, मंगलवार : अखिल विश्व गायत्री परिवार वाराणसी एवं गायत्री पीठ शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से काशी में चार दिवसीय ध्यान साधना, एवं प्रज्ञा योग संग 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 24 मार्च को होगी।

कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम जी एवं जनार्दन पांडेय ने बताया कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण तथा ऋषि परंपरा के पुनर्जागरण, दुष्प्रविति उन्मूलन तथा मानव कल्याण के निमित्त उक्त आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत 24 मार्च 2025 सोमवार को सतगुरु ज्ञान गंगा सदग्रंथ एवं कलश यात्रा के साथ होगी। इस दौरान गायत्री परिवार की महान साधक पूज्य शेफाली पंड्या की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान आदिशक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री के साथ भजन , कीर्तन आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा। 

अगले दिन 25 मार्च को सुबह 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग के अलावा सुबह 9:00 बजे से देव पूजन गायत्री महायज्ञ एवं अनेक संस्कार संपन्न होंगे। दोपहर 12:00 बजे से संघटनात्मक गोष्टी तथा साइन 5:00 बजे से नई जागो स्वयं को पहचानो विषय पर परिचर्चा संगीत एवं प्रवचन इत्यादि संपन्न होंगे। तीसरे दिन 26 मार्च बुधवार को सुबह 6:00 बजे पूरा ध्यान, साधना एवं प्रज्ञा योग चलेगा प्रातः 9:00 बजे से संस्कार परंपरा के तहत गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार आदि संपन्न होंगे। इसी दिन समय 5:00 से राष्ट्र समर्थ एवं सशक्त कैसे बने (सप्त आंदोलन) जैसे अनेक विषयों पर पर चर्चा चलेगी। इस दौरान संगीत प्रवचन दीप महायज्ञ एवं नशा निवारण संकल्प भी कराया जाएगा। चतुर्थ और अंतिम दिन एक बार पुनः ध्यान ,साधना एवं प्रज्ञा योग का कार्यक्रम सुबह 6: 00 बजे से चलेगा। सुबह 9:00 बजे से युग तीर्थ शांतिकुंज , गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार की पूर्णाहुति दी जाएगी।

 इस दौरान पूज्य माता जी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प , साधना , ज्ञान घट, अंशदान, प्रशिक्षित समय दानी, युग साहित्य प्रचार का संकल्प और टोली विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु आज से 23 मार्च तक सात तीर्थों के पूजित पवित्र जल से युक्त "जलकलश रथ यात्रा" नगर भ्रमण को निकली। यात्रा का पहला पड़ाव चिरईगांव बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में हुआ। यहां कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, कॉलेज की प्रथम महिला सीमा सिंह समेत तमाम लोगों ने कलश की आरती, पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दयाशंकर सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकनाथ पांडेय , डॉ. संजय मिश्रा , डॉ. मारुत नंदन मिश्रा , डॉ गौरव मिश्रा , डॉ . अंजली मौर्य, डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार , विनोद सिंह , अवनीश सिंह , विकास सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने