जमुई निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार प्रदेश सचिव

जमुई/बिहार। अत्यंत हर्ष का विषय है कि जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा की अनुशंसा पर जमुई के अभिषेक कुमार सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) का बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने की।

इस अवसर पर दीपक अभिषेक ने अभिषेक कुमार सिन्हा को नए पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से बिहार में जीकेसी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक कुमार सिन्हा ने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक और जमुई जिला अध्यक्ष प्रवीण सिन्हा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों और कायस्थ समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

बधाई देने वालों में जिला महासचिव मनोज सिन्हा, प्रभात सिन्हा, विकास सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, सतेंद्र शंकर सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, विमल कृष्ण सिन्हा, राजीव सिन्हा, सुशांत साईं सुंदरम सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
और नया पुराने